फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा पुत्रवधू को पीटने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
विधवा पुत्रवधू को पीटने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। नगर में एक व्यक्ति ने अपनी विधवा पुत्रवधू को घर में अकेला पाकर बुरी नियत से पकड़ने का प्रयास किया। इतना ही नहीं आरोपी व्यक्ति ने महिला के विरोध करने पर उसकी सरेआम अपने मोहल्ले में लात घूंसों से उसकी पिटाई की। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने से पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी विधवा महिला का आरोप है कि मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे वह अपने कमरे में अकेली थी। उसके घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान उसका ससुर उसके कमरे में आया और उसने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी ने सरेआम अपने मोहल्ले में उसकी पिटाई की। लोगों ने बमुश्किल पीड़िता को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। इसी दौरान किसी ने उनकी मारपीट करने की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें