फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जुलाई को महानिदेशालय का घेराव करेंगे स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो जुलाई को महानिदेशालय का घेराव करेंगे स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन

बिजनौर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर वर्तमान स्थानांतरण नीति का एकजुट होकर विरोध किया गया। इस इस दौरान दो जुलाई को लखनऊ में निदेशालय स्वास्थ्य भवन के घेराव का निर्णय लिया गया।
मंगलवार को आयोजित बैठक में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डा. बीएस रावत ने अध्यक्षता करते हुए बताया कि वर्तमान स्थानांतरण नीति स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ है। सरकार ने वर्तमान में कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका व्यक्त की है। इसके बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों को परेशान किया जा रहा है। प्रांतीय संगठन के आह्वान पर सभी ने एकजुट होकर दो जुलाई को लखनऊ में स्वास्थ्य भवन महानिदेशालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया। जिले के अधिक से अधिक कर्मचारियों से महानिदेशालय पहुंचने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. बीएस रावत, सचिव डा. कपिल चौधरी, डा. रजनीश कुमार शर्मा, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेेश कुमार रवि, गजेंद्र कुमार शर्मा, कौसर अता फारुकी, अनल प्रकाश रावत, राकेश कुमार शर्मा, टीकम सिंह सेंगर, सुजीत कुमार, राकेश चौहान, जेपी सिंह, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, मिथलेश वर्मा, पुष्पा निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें