फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगपुर बसंता के मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगपुर बसंता के मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

मंडावली/भागूवाला। मंडावली क्षेत्र के गांव कांठपुर उर्फ औरंगपुर बसंता के मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उधर, भागूवाला में हाईवे किनारे बना नाला सफाई न होने से अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाले की सफाई कराने की मांग की है।
मंडावली के गांव कांठपुर उर्फ औरंगपुर बसंता के मुख्य मार्ग पर गांव का गंदा पानी जमा हो रहा है। ग्रामीण धर्मवीर सिंह, घसीटा सिंह, छोटे मिस्त्री, मदन पाल, मगन मिस्त्री, राम सिंह, सुमेर सिंह का कहना है कि गांव में पानी की निकासी के लिए बनाए गया नाला और नालियां सफाई न होने से मलबे और गंदगी से पटी है। जिस कारण गांव का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो रहा है। गंदगी से ग्रामीणों का मार्ग से गुजरना भी दूभर हो गया है। मार्ग पर फैली गंदगी से आसपास रहने वाले परिवारों को आए दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भागूवाला में हाईवे किनारे पानी की निकासी के लिए बना नाला लंबे समय से अवरुद्ध है। भागूवाला निवासी तनवीर अहमद, मुकेश कुमार, आबिद, शरीफ, अफजाल, ताहिर का कहना है कि भागूवाला के हाईवे किनारे स्थित नाले की लंबे समय से सफाई नहीं की गई। पॉलिथीन और कचरा एकत्रित होने से नाला अवरुद्ध हो गया है। पानी की निकासी न होने से नाला हर समय गंदे पानी से भरा रहता है। नाले से उठ रही दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नाले की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें