धामपुर के गांव जैतरा में सकूल चलो रैली को हरी झंडी दिखा रवाना करते विधायक अशोक राणा । साथ में एसडी?
- फोटो : DHAMPUR
विद्यालयों में प्रवेश के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
धामपुर। बेसिक प्राथमिक विद्यालयों में ‘स्कूल चलो’ अभियान के तहत शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूलों में नामांकन कराने के लिए कई गांवों में जागरूकता रैली निकाली गई।
सोमवार को नहटौर ब्लॉक के गांव भवानीपुर तरकौला के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान सुभाषचंद्र रवि ने झंडी दिखाकर रैली का स्कूल से शुभारंभ किया। रैली में स्कूल के सभी बच्चों ने एक साथ हाथों में अभियान से संबंधित नारों से लिखी तख्तियों को लिए चल रहे थे। रैली का उद्देश्य छह से 14 वर्ष तक के बच्चों को बेसिक स्कूलों में प्रवेश दिलाने लिए जागरूक करना था। रैली में शिक्षिका बबीता, ज्योति सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलका रानी, स्वास्थ्य विभाग की आशा प्रभा रानी, गोविंद सिंह आदि शामिल रहे।
वहीं गांव जैतरा में विधायक अशोक कुमार राणा, ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान और एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर विधायक अशोक राणा ने प्रदेश सरकार की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया। गांव के सभी रास्तों का भ्रमण कर रैली स्कूल में आकर संपन्न हुई। इस मौके पर शिक्षक मौजूद रहे। नगर स्थित बीआरसी कार्यालय पर स्कूल चलो अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का प्रोजेक्टर पर लाइव प्रसारण दिखाया गया।