फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 दिन बाद खोली गांव बख्शीवाला की सील

विज्ञापन
विज्ञापन
17 दिन बाद खोली गांव बख्शीवाला की सील
विज्ञापन

बिजनौर। कुवैत से लौटे गांव बक्शीवाला के रहने वाले एक युवक की सात जून को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिससे युवक के साथ उसके परिजनों को क्वारंटीन किया गया और गांव को बल्लियां लगाकर सील कर दिया गया। सात जून से लेकर अब तक गांव में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला। इसके अलावा जो लोग क्वारंटीन थे उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। जिससे गांव बक्शीवाला में लगी बल्लियां हटाकर गांव की सील खोल दिया गया है। ग्राम प्रधान मोहम्मद अहमद ने अपने साथ आसिफ अली, डॉ. सादाब अन्य गांववासियों को साथ लेकर गांव में लगी बल्लियां खोल दी गई हैं। इससे गांव वालों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

पांच और ने जीती कोरोना से जंग
बिजनौर। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि जिले के पांच और लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। जिले में अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 203 हो गई है। अब तक कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है और कुल 233 केस मिल चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस मात्र 25 रह गए हैं। बुधवार को ठीक होने वाले मरीजों में तीन कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी से और दो मुरादाबाद टीएमयू से डिस्चार्ज किये गए हैं। वर्तमान में 19 एक्टिव केस स्वाहेड़ी और छह एक्टिव केस मुरादाबाद में भर्ती रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें