फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के व्यक्ति पर युवक की हत्या का आरोप

विज्ञापन
शेरकोट में सीओ को तहरीर सौंपते प्रजापति समाज के लोग। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
गांव के व्यक्ति पर युवक की हत्या का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। शेरकोट थाने के गांव खिजरपुर निवासी नितिन के परिजनों ने शव को घर के बाहर रखकर गांव के एक व्यक्ति पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने मौके पर पहुंचीं सीओ अफजलगढ़ सुनीता दाहिया को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया कि गांव का आरोपी युवक की मां को अपने साथ ले गया था, लॉकडाउन में वह घर लौटा है। जब से वह गांव में आया है, तभी से मृतक को देखने की धमकी दे रहा था। उनका कहना है नितिन की हत्या की गई है।
सीओ को सौंपे ज्ञापन में प्रजापति समाज के पंकज दक्ष, डॉ. एके दक्ष, ओमपाल सिंह ने बताया कि गांव खिजरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार प्रजापति का 22 वर्षीय पुत्र नितिन बाइक मिस्त्री था और गांव में दुकान करता था। 28 फरवरी को वह देहरादून से बाइक के कलपुर्जे लेने गया था। उसका देहरादून में एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। उसके शव को लेकर परिजन दो मार्च को गांव में पहुंचे। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से पहले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी पूर्वी अनित कुमार के प्रयास से परिजनों को समझाया कि उनकी रिपोर्ट शेरकोट थाने में नहीं लिखी जा सकती है। परिजन यहीं पर रिपोर्ट कायम कराने की जिद पर अड़े हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के जिद करने पर पुलिस ने तहरीर ले ली है। लेकिन रिपोर्ट शेरकोट थाने में ही दर्ज कराई जाएगी। पुलिस के कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें