फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की भूमि से कब्जा हटवाने पहुंची टीम

विज्ञापन
धामपुर में बड़ी मंडी में अवैध कब्जामुक्त कराने गई टीम की मौजूदगी में हंगामा करते व्यापारी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
पालिका की भूमि से कब्जा हटवाने पहुंची टीम
विज्ञापन

धामपुर। नगर पालिका की टीम ने बड़ी मंडी में एक व्यापारी के द्वारा पालिका संपत्ति पर किए अवैध कब्जे को चिह्नित कर ध्वस्त कराने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी द्वारा पालिका के अधिकारियों से 15 दिन का समय मांग लिया गया। व्यापारी ने पालिका के अधिकारियों को बताया कि वह 15 दिन में अवैध कब्जे स्वयं हटा लेगा। जिसके बाद पालिका की टीम जेसीबी के साथ वापस लौट गई।
ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि विकास अग्रवाल ने एसडीएम से शिकायत कर पालिका द्वारा किराये पर दी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी। बताया गया कि पालिका की इस जमीन पर एक किराएदार ने किराएदारी से अधिक जमीन पर कब्जा कर रखा है। एसडीएम के आदेश पर बुधवार को पालिका की टीम जेसीबी के साथ अवैध कब्जे को ध्वस्त करने पहुंची। को गई थी। आरोपी ने टीम से स्वयं कब्जा हटाने को 15 दिन का वक्त मांग लिया। जिससे टीम वापस लौट आई। इसी बीच दो पक्ष टीम की मौजूदगी में आमने सामने आ गए। जिन्हें पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी देते हुए शांत किया। इस मौके पर कोतवाल अरुण कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर भूमि को चिह्नित कर दिया गया है। पालिका की ओर से सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह, बाबू चेतन स्वरूप, जेई नेपाल सिंह, विशाल अग्रवाल राशिद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा बड़ी मंडी निवासी मुदित अग्रवाल ने अपने घर के दरवाजे पर एक व्यक्ति द्वारा जबरन ठेला खड़ा कर उसका रास्ता बंद कराने का आरोप लगाया था। इस मामले में ईओ के आदेश पर नगर पालिका टीम ने मौके पर खड़े ठेले को भी ध्वस्त कराया। रास्ते की भूमि को खाली करा दिया। पुलिस की मौजूदगी मे अवैध कब्जा हटने के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें