फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की तीन पंचायतों में होगा ग्राम प्रधान का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की तीन पंचायतों में होगा ग्राम प्रधान का चुनाव
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में तीन ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के उप चुनाव होंगे। एक प्रधान तथा 88 ग्राम पंचायत सदस्य का निर्विरोध चुना जाना तय है। मतदान 20 दिसंबर को है। ग्रामीणों ने पंचायत सदस्यों के खाली पदों पर नामांकन पत्र दाखिल करने में कम दिलचस्पी ली है। इसलिए पंचायत सदस्यों के 112 पद फिर खाली रह गए हैं।
जिले में चार ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का उपचुनाव होना है। उपचुनाव में नजीबाबाद तथा नूरपुर की एक एक पंचायतों में तीन तीन दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जबकि किरतपुर ब्लाक की एक पंचायत में चार तथा नहटौर ब्लाक की एक पंचायत में मात्र एक नामजदगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को नाम वापसी हुई। निर्धारित समय शाम तीन बजे तक नजीबाबाद तथा नूरपुर ब्लाक की पंचायतों में एक-एक तथा किरतपुर ब्लाक की पंचायत में दो दावेदारों ने नाम वापस ले लिए हैं। इस प्रकार तीनों जगह दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। नहटौर ब्लाक की एक पंचायत में प्रधान पद के लिए केवल एक नामजदगी होने से निर्विरोध चुना जाना तय है। जिले की पंचायतों में पंचायत सदस्य के 200 पद खाली हैं। उपचुनाव में 88 पंचायत सदस्य का निर्विरोध चुना जाना तय है। इस प्रकार 112 पद फिर खाली रह गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें