खो-खो खिलाड़ी हत्याकांड में आरोपी की जमानत याचिका निरस्त
बिजनौर। स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट बलजोर सिंह ने एक युवती की हत्या करने के मामले में आरोपी शहजाद उर्फ खादिम की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
शासकीय अधिवक्ता शलभ शर्मा के अनुसार बिजनौर की एक कॉलोनी निवासी खो-खो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी दस सितंबर 2021 को करीब पौने 12 बजे घर से जीआईसी कॉलेज बिजनौर जाने के लिए कहकर निकली थी। सर्वोदय कॉलोनी से स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते से होकर युवती गई थी। दिन में करीब ढाई बजे युवती परिजनों को बेहोशी की हालत में मिली। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने ग्राम आदमपुर निवासी शहजाद उर्फ खादिम को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। संवाद