लुकादड़ी में विद्युत निगम की टीम से मारपीट
नजीबाबाद। गांव जसवंतपुर लुकादड़ी में राजस्व वसूली के लिए गई विद्युत निगम की टीम से ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। एसडीओ की ओर से थाने में तीन ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस मामले में पुलिस ने राशन डीलर को हिरासत में लिया है।
विद्युत निगम के अवर अभियंता ने बुधवार रात पुलिस को तहरीर देकर ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप लगाया है। विद्युत निगम के अवर अभियंता रविंद्र कुमार, कैशियर राजकुमार टीम के बुधवार को क्षेत्र के गांव जसवंतपुर में राजस्व वसूली के लिए गए। टीम ने बकाया अदा न करने वालों के विद्युत कनेक्शन काटे। बताया जाता है कि विद्युत निगम की टीम जब लौट रही थी, तो उस समय तीन ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने टीम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। अवर अभियंता रविंद्र कुमार ने राशन डीलर मुकेश, बंटी आदि के विरुद्ध मारपीट करने की तैयारी पुलिस को सौंपी। कृष्ण राशन डीलर को हिरासत में ले लिया। वहीं, एसडीओ विकास कुमार ने घटना में राजस्व वसूली के लिए गई विद्युत निगम की टीम के पास से 5000 कम होने की जानकारी दी है। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया की विद्युत निगम की तहरीर के आधार पर जांच और कार्रवाई की जाएगी।