कोतवाली देहात की खबर से संबंधित फोटोकैप्शन : हथियारों के साथ वायरल हुई वीडियो
कोतवाली देहात। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो में कोतवाली देहात क्षेत्र का एक युवक अपने दो साथियों के साथ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवक ने बताया कि वीडियो हरिद्वार की एक स्टूडियो का है। पुलिस की टीम जांच के लिए हरिद्वार गई है। प्रारंभिक जांच ने वीडियो में नजर आ रहे हथियार नकली पाए गए हैं।
तीन युवकों का 16 सेकेंड की वीडियो हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कोतवाली देहात के गांव हरियावाला का रहने वाला बताया गया है। वीडियो में युवकों के सामने मेज पर हथियार रखे हुए हैं। ये सभी अलग-अलग तरह के और अत्याधुनिक लग रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने जांच शुरू की है। पूछताछ में युवक ने बताया है कि वीडियो हरिद्वार के आरके स्टूडियो का है जहां छह महीने पहले युवक अपने दोस्तों से मिलने गया था। इस दौरान उसने स्टूडियो में नकली हथियारों के फोटो खिंचवा लिए थे और वीडियो बना लिया था। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना लगाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था। जांच के लिए एसओ विकास कुमार हरिद्वार पहुंच गए।
उन्होंने बताया कि आरके स्टूडियो में गानों और लघु फिल्मों की शूटिंग होती है। साथ ही पुलिस को एक गाने का वीडियो भी मिला है जिसमें वैसे ही हथियार दिखाई दे रहे हैं, जैसे वायरल वीडियो में हैं। ये अभी नकली होने की बात सामने आई है।