फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की छात्र नामावली का सत्यापन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षार्थियों की नामावली का सत्यापन शुरू हो गया है। सत्यापन की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर है। हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राएं कॉलेज में जाकर शैक्षिक अभिलेखों की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालय हैं। वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा मे हाईस्कूल के 50308 तथा इंटर के 40887 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे हैं। बोर्ड छात्र द्वारा परीक्षा फार्म में भरे गए शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन अभिभावक व छात्र से कराता है। सत्यापन में छात्र का नाम, पिता व माता का नाम, छात्र की जन्म तिथि, लिए गए विषय आदि करीब एक दर्जन बिंदु शामिल होते हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार सत्यापन के बाद छात्र- छात्राओं की बोर्ड परीक्षा नामावली फाइनल होती है। सत्यापन सूची पर छात्र तथा उसके अभिभावक के हस्ताक्षर अनिवार्य होते हैं। नामावली फाइनल होने के बाद कोई परिवर्तन नही होता है। छात्र व अभिभावक कालेज जाकर अभिलेखों का अच्छी तरह मिलान कर लें। उन्होंने बताया कि परिषद ने कालेजों के पोर्टल पर छात्र नामावली अपलोड कर दी है। कॉलेजों में सत्यापन 26 अक्तूबर से सत्यापन शुरू हो गया है। सत्यापन 30 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें