फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा झंडा मेरी पहचान को रालोद ने लगाए पार्टी के झंडे

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम कंभौर में रालोद के मेरा झंडा, मेरी पहचान के समापन पर कार्यक्रम को संबोधित करते जि? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। रालोद कार्यकर्ताओं ने मेरा झंडा मेरी पहचान कार्यक्रम के तहत कई गांव में पार्टी के पदाधिकारियों के घरों पर रालोद का झंडा लगाया। गांव कम्भोर में आयोजित गोष्ठी में रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने प्रदेश सरकार से किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

मेरा झंडा मेरी पहचान के तहत मंगलवार को रालोद पदाधिकारियों ने गांव नवादा, चौकपूरी, अगरी, कम्भोर में पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों पर रालोद का झंडा लगाया। गांव कम्भोर में आयोजित गोष्ठी में रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। विगत वर्ष गन्ने की बकाया धनराशि का भुगतान नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार के 14 दिन के भीतर गन्ना की धनराशि का भुगतान के दावे खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से गन्ना किसानों की धन राशि का अविलंब भुगतान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की सुनवाई नहीं की गई तो रालोद आंदोलन करेगा। गांव कम्भोर में रालोद के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल सिंह जिला उपाध्यक्ष आचार्य नरेंद्र सिंह के घर पर रालोद का झंडा लगाया गया। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, प्रधान प्रीतम सिंह, कुलदीप चिकारा, लोकेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, समर पाल सिंह, चौधरी विपिन सिंह सहित कई रालोद पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें