फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे ःरुचि वीरा

Sun, 18 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में विधायक रुचिवीरा ने कहा है कि कुछ बाहरी लोग बिजनौर का माहौल खराब कराना चाहते हैं पर ऐसे लोगों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजनौर में पूरी तरह अमन-चैन कायम है और आगे भी रहेगा। 
विज्ञापन

 अपने कैंप कार्यालय में प्रेसवार्ता में विधायक रुचि वीरा ने कहा कि सोशल मीडिया पर पेद्दा की घटना को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। दूसरे मुल्कों तक से लोगों की खबर आ रही है कि बिजनौर में दंगा हो गया । कर्फ्यू लगा है? जबकि बिजनौर में कुछ नहीं हुआ। बिजनौर पूरी तरह शांत है। पेद्दा में भी एक हादसा हुआ है। घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि  कई लोग  गंभीर रूप से घायल है। जिन लोगों की युवती से छेड़छाड़ की गई। उन पर ही गोलियां बरसाईं र्गइं। जो सरासर गलत है।  कहा कि पेद्दा की घटना को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। 
विधायक ने डा. बागेश के की पैथोलोजी लैब पर हम ले की भी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोग बिजनौर आए थे। बच्चों को भड़काकर बाजार बंद कराया तथा हमले कराए। विधायक ने कहा कि बाहरी लोग बिजनौर का माहौल खराब करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने घटना के बाद लखनऊ से  अफसरों की टीम भेज दी। वह घटना के बाद से गांव में सक्रिय रही। उन्होंने घटना के बाद भी अन्न तक नहीं खाया है। विधायक ने कहा कि उन्हें बाहरी लोगों के साथ गांव में घटना को अंजाम देेने वालों से भी लड़ना पड़ रहा है। कहा कि लोगों से किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा है। बिजनौर में शांति है और शांति कायम बनाए रखने में पूरी ताकत के साथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें