प्लेयर ऑफ द मैच रुद्र यादव और प्लेयर ऑफ द सीरीज हिमांशु कुमार रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। वर्धमान क्रिकेट एकेडमी की ओर से वर्धमान कॉलेज में चल रही टेस्ट सीरीज का बुधवार को समापन हो गया। वीसीए-बी ने 180 रन से टेस्ट मैच जीत लिया। अब सीरीज एक-एक अंक से बराबर रही। प्लेयर ऑफ द मैच रुद्र यादव और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज हिमांशु कुमार रहे।
वीसीए-बी ने पहली पारी में सभी विकेट खो कर 289 रन का स्कोर बनाया। इसमें सिद्धार्थ अहलावत ने 87, समर्थ सिंह ने 75, उदित गन्धर्व ने 61 रन बनाए। वीसीए-ए की ओर से रिहान ने तीन, कप्तान आयुष, राजवंश, ध्रुव अहलावत ने दो व विराट ने एक-एक विकेट लिया।
वीसीए-ए ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 168 रन ही बनाए। कप्तान आयुष कुमार ने 72, प्रलभ ने 26, अक्षित 21 रन बनाए। वीसीए-बी की ओर से मोहसिन व हिमांशु ने चार, यंश व रुद्र तोमर ने एक-एक विकेट लिए। वीसीए-बी ने अपनी दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए।
इसमे सिद्धार्थ ने 58, समर्थ ने 18 अनामिका व रूद्र ने 15-15 रन बनाए। वीसीए-ए की ओर से रिहान ने पांच आयुष व विराट ने दो-दो व ध्रुव ने एक विकेट लिया। वीसीए-बी की पहली पारी की 121 रन की बढ़त के बाद वीसीए-ए को 271 रन का लक्ष्य दिया। अपनी दूसरी पारी में वीसीए-ए सभी विकेट खोकर कुल 91 रन ही बना सकी और 180 रन से मैच हार गई। परख ने 29, प्रलभ 19, अक्षित ने 17 रन बनाए।
वीसीए-बी की ओर से रुद्र यादव ने छह, रुद्र तोमर ने दो, यंश व मोहसिन ने एक-एक विकेट लिए। मैच के अंपायर शानू और मेहुल जोशी रहे। स्कोरर अनामिका व परी राजपूत रहे। कोच मोहसिन, डॉ. जयदीप शर्मा, जितेंद्र चौधरी, अमित श्रीवास्तव, बिशन सिंह, साजिद अली आदि मौजूद रहे।