बिजनौर से 14 जुलाई को अगवा छात्र वासु के अब तक बरामद न होने की गाज सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा व शहर कोतवाल राजवीर सिंह पर गिर गई है।
एसपी उमेश श्रीवास्तव ने सीओ का नजीबाबाद तबादला कर दिया है। शहर कोतवाल को सस्पेंड कर दिया है।गांव रामपुर बकली निवासी सुनील कुमार के पुत्र वासु का 14 अप्रैल को स्कूल से लौटते समय अपहरण हो गया था। बाइक सवार एक व्यक्ति वासु को ई रिक्शा से उतारकर अपने साथ ले गया था। वासु बाइक सवार को मामा कहकर बुला था।
इस मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ है। वासु के परिजन कई दिन से कलक्ट्रेट में धरना देकर बैठे हैं। उनको भुईयार समाज समेत अनेक सामाजिक संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है। लाख कोशिश के बाद भी पुलिस अब तक वासु को बरामद करने में नाकाम रही है।
इसकी गाज अब सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा व शहर कोतवाल राजवीर सिंह पर गिर गई है। एसपी ने रामानंद कुशवाहा का तबादला नजीबाबाद कर दिया है। नजीबाबाद के सीओ असित श्रीवास्तव को बिजनौर तबादला किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह को सस्पेंड किया गया है।