फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदना एसडीएम, परी सीओ और शालू बनी कोतवाल

विज्ञापन
कोतवालीदेहात में जनता की शिकायत सुनती सांकेतिक थाना प्रभारी शमा परवीन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
वंदना एसडीएम, परी सीओ और शालू बनी कोतवाल
विज्ञापन

नगीना। हिंदू इंटर कॉलेज की छात्रा वंदना सैनी एक दिन की एसडीएम, परी अग्रवाल क्षेत्राधिकारी व दयानंद वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा शालू थाना प्रभारी निरीक्षक की भूमिका में नजर आई। वंदना और परी अग्रवाल कॉलेज से विभाग की सरकारी गाड़ी में कार्यालय पहुंचीं।
एसडीएम घनश्याम वर्मा ने वंदना को एसडीएम की कुर्सी पर बैठाया। छात्रा वंदना ने बताया कि उनकी इच्छा है की वह आईपीएस अधिकारी बनकर पीड़ितों को न्याय दिलाए। तहसीलदार हामिद हुसैन ने भी वंदना को तहसील संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारी दीं। वंदना ने एसडीएम कार्यालय पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का ज्ञापन भी कार्यालय से बाहर आ कर लिया। कार्यालय पहुंचे ग्राम मिर्जालीपुर निवासी भोले सिंह की हैंडपंप ठीक कराए जाने की मांग की। सीओ राकेश श्रीवास्तव ने अपनी मौजूदगी में परी को सीओ की कुर्सी पर बैठाया तथा विभाग संबंधी जानकारियां दीं। बाद में दोनों छात्राओं को संबंधित विभाग की सरकारी गाड़ी से दोपहर करीब 12 बजे कॉलेज भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे की मौजूदगी में छात्रा शालू एक दिन की कोतवाल बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी बन छात्राओं ने सुनीं समस्याएं
फोटो समाचार
बढ़ापुर/कोतवाली देहात। जीजीआईसी की हाईस्कूल की छात्रा दिव्यांशी को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। दिव्यांशी ने हल्का प्रभारी उपनिरीक्षकों को जांच कर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। दिव्यांशी ने थाने का निरीक्षण करने के बाद कस्बे में भ्रमण कर पंजाब नेशनल बैंक में सुरक्षा व्यवस्था देखी। जीजीआईसी पहुंचकर वहां छात्राओं से उनकी समस्याओं के संबंध में बात की। दिव्यांशी ने स्थानीय श्री फकीरचंद आर्य इंटर कालेज चौराहे पर वाहनों की चेकिंग भी की। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने दिव्यांशी व पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा व मतदान की शपथ दिलाई। वहीं, कोतवाली देहात में जनता इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा शमा परवीन पुत्री मोहम्मद शकील ने एक दिन के प्रभारी निरीक्षक का पदभार संभाला। खंड विकास अधिकारी कार्यालय में ग्राम रोशनपुर प्रताप निवासी विशाखा पुत्री कुंवर सिंह ने ब्लॉक प्रांगण में कूड़े के ढेर में गंदगी देखकर उन्हें साफ करने का निर्देश दिया तथा कार्यालय के कर्मचारियों को मतदान दिवस पर मतदान कराने की शपथ दिलाई।

कोतवालीदेहात ब्लॉक में कर्मचारियों के साथ बैठी सांकेतिक बीडीओ विशाखा।- फोटो : BIJNOR

नगीना में तहसील प्रांगण में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तहसील कर्मियों को शपथ दिलाती एक दिन की एसडी?- फोटो : BIJNOR

नगीना में एक दिन का एसडीएम बनने के बाद कार्यालय में तहसीलदार हामिद हुसैन से जानकारी हासिल करती छा- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें