फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के बीच बुखार के डर से नहीं बढ़ रहा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा के बीच बुखार के डर से नहीं बढ़ रहा टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। जिलेभर के स्कूलों में चल रही परीक्षाएं 12 से 14 उम्र तक के किशोरों के वैक्सीनेशन में बाधा बन रही हैं। क्योंकि किशोर परीक्षा के बीच में बुखार आने के डर से कोरोनारोधी टीका नहीं लगवा रहे हैं। वहीं, बुधवार को एक किशोर अभिभावक के साथ उम्र से पहले ही वैक्सीन लगवाने आ गया। 12 वर्ष उम्र पूरी न होने पर किशोर को टीका नहीं लगाया गया।
जिले में करीब 130 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण किया जा रहा है। लेकिन अभी भी वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचने वाले किशोरों की रफ्तार धीमी है। जिले में 16 मार्च से 12 से 14 उम्र तक के किशोरों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया था। जिसके बाद अभी तक 1144 किशोरों ने ही टीका लगवाया है। किशोरों और उनके अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा के बीच में बुखार न आ जाए, इसलिए वैक्सीन नहीं लगवाई है। अब परीक्षा समाप्त होने के बाद वैक्सीन लगवाने आएंगे। हालांकि 12 से 14 उम्र तक के किशोरों को लगने वाली वैक्सीन के बाद किसी को बुखार नहीं आया है। वहीं, कुछ लोगों में वैक्सीन को लेकर इतना उत्साह है कि वह उम्र से पहले ही टीका लगवाने वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उम्र पूरी न होने पर नहीं लगी वैक्सीन : सानिध्य
सानिध्य राजवंशी ने बताया कि वह डीडीपीएस में कक्षा छह का छात्र है। वह अपनी माता के साथ वैक्सीन लगवाने आया है, लेकिन 12 साल में तीन महीने कम उम्र होने पर टीका नहीं लग पाया है।
परीक्षा के बीच बुखार आने का डर : युग
युग निर्वाल ने बताया कि वह मॉडर्न ऐरा में कक्षा नौ में पढ़ता है। वैक्सीन को लेकर किसी तरह का भय नहीं है। हां परीक्षा के बीच बुखार आने का थोड़ा डर लग रहा है। वैक्सीन सबके के लिए जरूरी है।
वैक्सीन को लेकर कोई डर नहीं : अरीबा
अरीबा बिलाल ने कहा कि वह मॉडर्न ऐरा में कक्षा आठ की छात्रा है। वैक्सीन को लेकर कोई डर नहीं है। लेकिन इस दिनों परीक्षा चल रही है, जिसके चलते बुखार का डर बना हुआ है।
परिवार के सभी सदस्यों ने लगवाई वैक्सीन : छाया
अभिभावक छाया मलिक ने बताया कि परिवार में सभी ने वैक्सीन लगवा ली है। मेरा बेटा जिद्द करके अपने वैक्सीन लगवाने आया है। लेकिन अभी उसकी उम्र पूरी न होने पर वैक्सीन नहीं लगी है।
परिवार में सभी ने लगवाई वैक्सीन : संसार
अभिभावक संसार सिंह ने कहा कि वैक्सीन को लेकर किसी तरह का भय नहीं है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी है। परिवार में सभी ने वैक्सीन लगवा ली है। परिवार में अभी 11 साल से दो छोटे बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी है।
कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूरी : बिलाल
अभिभावक बिलाल अहमद ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों ने वैक्सीन लगवा ली है। 12 से 14 उम्र का टीकाकरण शुरू होने पर अपनी बेटी को टीका लगवाने आया है। कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूरी है।
विज्ञापन

अभी तक किसी भी किशोर को नहीं आया बुखार : डॉ. अशोक कुमार
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 16 मार्च से 12 से 14 उम्र तक के किशोरों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। अभी तक किसी भी किशोर को बुखार आने का मामला सामने नहीं आया है। इस बार किशोर में वैक्सीन लगने के बाद बुखार जैैसी समस्या नहीं हो रही है। सभी बिना किसी भय के वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें