फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केले, बांस व फूलों की खेती संवारेंगी किसानों का भविष्य

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम अगरी के पॉली हाउस में फूलों की खेती देखते अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
केले, बांस व फूलों की खेती संवारेंगी किसानों का भविष्य
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद की भूमि गन्ने के साथ कई फसलों की खेती के लिए अनुकूल है। फसल में लागत कम और आय बढ़ाने के लिए किसानों को गन्ने के साथ साथ केले, बांस, फूलों आदि की खेती करने को प्रेरित किया जा रहा है।
बुधवार को हल्दौर ब्लॉक के ग्राम अगरी स्थित फेड फारमर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के कार्यालय में आयोजित किसान गोष्ठी में आत्मा योजना प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह योगी, राहुल चौधरी ने केले एवं बांस की व्यावसायिक खेती के संबंध में जानकारी दी। कहा कि जनपद की भूमि दोनों फसलों की खेती के लिए अनुकूल है। दोनों फसल लेने में कम लागत और गन्ने की खेती से दोगुना आय प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने एफपीओ की भूमिका की जानकारी दी। विकास खंड में गठित एफपीओ से जुड़े और सामूहिक रूप से इस प्रकार कृषि गतिविधियों का समावेश करें। प्रत्येक माह आय प्राप्त होती रहे। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने किसानों को लाभकारी योजनाओं की पूर्ण जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार के पॉली हाउस के माध्यम से फूलों की खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी। किसान अखिलेश कुमार ने पॉली हाउस के माध्यम से की जा रही फूलों की खेती की जानकारी दी। किसान ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि उनके पास जामुन व गन्ना का जैविक सिरका, गुड़, शक्कर, खांड, हल्दी, गेहूं व चावल बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. धर्मवीर सिंह, समरपाल सिंह, शूरवीर सिंह, विकास कुमार, धीर सिंह, ओमप्रकाश आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें