फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को रोकने पर उत्तराखंड बॉर्डर पर हंगामा

विज्ञापन
यूपी के भागूवाला बॉर्डर पर किसानों को रोकती उत्तराखंड पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
किसानों को रोकने पर उत्तराखंड बॉर्डर पर हंगामा
विज्ञापन

भागूवाला (बिजनौर)। हरिद्वार के एसएसपी को ज्ञापन देने जा रहे किसानों को उत्तराखंड के चिड़ियापुर बॉर्डर पर उत्तराखंड पुलिस ने रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर किसानों ने बॉर्डर पर हंगामा किया। इस दौरान हाईवे पर करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बाद किसानों ने हरिद्वार के लिए पैदल यात्रा की।
भाकियू तोमर के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रवीर सिंह ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर की ओर से एसएसपी हरिद्वार को बृहस्पतिवार को ज्ञापन सौंपा जाना था। इसी संदर्भ में भाकियू कार्यकर्ता और किसान काशीपुर व बिजनौर से हरिद्वार जा रहे थे। बॉर्डर पर पहुंचने पर किसानों के जत्थे को उत्तराखंड प्रशासन ने रोक दिया। पुलिस प्रशासन और किसानों के नोकझोंक में करीब चार घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा। जिससे दूर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, श्यामपुर चौकी इंचार्ज अमित चौहान का कहना है कि किसानों को जत्थे के साथ हरिद्वार जाने से रोका गया था। काफी समझाने के बाद भी किसान नहीं माने और हाईवे पर ही वाहन छोड़कर पैदल चले गए। करीब चार किलोमीटर गांव लाहड़पुर के सामने किसान बैठ गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। किसानों के जत्थे में भाकियू तोमर के काशीपुर मंडल अध्यक्ष कामिद हुसैन, महासचिव रियासत हुसैन, बिजनौर के विपिन कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें