फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उत्तराखंड का बाइक चोर पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

Sat, 08 Feb 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ में मुठभेड़ में घायल  उत्तराखंड का बाइक चोर स्रोत पुलिस
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। उत्तराखंड के काशीपुर की कछनाल गाजी काॅलोनी रहने वाले बाइक चोर तालिम को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है। अफजलगढ़ पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक चोर के पैर में गोली लगी है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

चौहड़वाला नहर के पास अफजलगढ़ पुलिस ने चेकिंग में एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। जिस पर उसने बाइक गिराकर पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार करते हुए घायलवस्था में सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह काशीपुर से बाइक चोरी कर पुलिस और कैमरों से बचने के लिए नंबर प्लेट उतारकर अफजलगढ़ के जंगल में छुपा देता था। आरोपी ने अपना नाम तालिम पुत्र रईस काशीपुर के मोहल्ला कछनाल उधमसिंह नगर उत्तराखंड बताया। पुलिस ने आरोपी से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा तथा चोरी की तीन बाइक बरामद की है। आरोपी पर थाना कुंडा काशीपुर में पशु क्रूरता सहित काशीपुर और अफजलगढ़ थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें