फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गाेवंश से टकराकर युवक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। राष्ट्रीय राजमार्ग पर संरक्षित पशु से टकरा जाने से बाइक सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 18 वर्षीय हाफिज मोहम्मद उमैर की मृत्यु हो गई।
मोहल्ला मुगलान (सब्जी मंडी) निवासी सलीम अंसारी का पुत्र 18 वर्षीय हाफिज मोहम्मद उमैर अपने दो दोस्तों मोहल्ला नालबंदान निवासी 16 वर्षीय नवेद और सराय मीर निवासी 16 वर्षीय अदनान के साथ बाइक से बहन की शादी के लिए सामान खरीदने बृहस्पतिवार की शाम धामपुर गया था।
विज्ञापन

रात्रि में लौटते समय उनकी बाइक ग्राम पुरैनी के पास टोल प्लाजा के करीब सड़क पर एक संरक्षित पशु से टकरा गई। इस घटना में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से तीनों को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लाया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बिजनौर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उमैर की मृत्यु हो गई। उसके पिता की सब्जी मंडी में किराने की दुकान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें