उमरी में बिक रही थी उत्तराखंड राज्य की शराब
नूरपुर (बिजनौर)। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने पुलिस के साथ बुुधवार को नूरपुर थाने के गांव उमरी स्थित विदेशी मदिरा की दुकान पर छापा मारा। दुकान से भारी मात्रा में उत्तराखंड राज्य की भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस मामले में आबकारी विभाग की ओर से एक महिला सहित दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कायम कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आबकारी निरीक्षक बिजनौर मनोज कुमार ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि धामपुर मार्ग पर स्थित उमरी में स्थित विदेशी शराब की दुकान पर गैर राज्यों से सस्ते में लाकर महंगे दामों में शराब बेची जा रही है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर लोगों ने चोरी छिपे शराब का स्टाक करना शुरू कर दिया है। बुधवार को आबकारी विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। इस दौरान विदेशी मदिरा की दुकान से उत्तराखंड राज्य की शराब की 319 बोतल, 575 अद्दे, 1725 पव्वे बरामद किए। वहां मौजूद लोगों से बताया कि दूकान पर चोरी छिपे से पिछले काफी समय से शराब बेची जा रही है।
इस मामले में धामपुर थाने के गांव ढक्का कर्मचंद निवासी चित्रा देवी पत्नी सुधीर कुमार व जिला अमरोहा के थाना बछराऊ के गांव चौहड़पुर बगद निवासी छत्रपाल को नामजद किया गया है। छत्रपाल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।