फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण पर दो पक्षों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुम्हारपुरा में सड़क निर्माण पर दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन

हल्दौर। गांव कुम्हारपुरा में चंदे की रकम एकत्र कर सीसी रोड का निर्माण कार्य कराने को लेकर एक ही मोहल्ले के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच सड़क निर्माण कार्य के दौरान नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे बीडीओ और पुलिस ने सड़क निर्माण कार्य रुकवाकर मामला शांत किया।
गांव के कुम्हारपुरा निवासी रविंद्र कुमार, शिशुपाल सिंह, योगेश कुमार, सौरभ सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुबोध कुमार, नवीन कुमार आदि अनेक लोग करीब दो साल से प्रशासनिक अधिकारियों से अपने मोहल्ले की करीब 40 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण कार्य कराए जाने की मांग कर रहे थे। लेकिन दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था। ग्रामवासियों के अनुसार मोहल्ले के कुछ लोगों ने सीसी रोड बनवाने के लिए चंदा एकत्र किया। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे चंदे की रकम से धरातल से करीब डेढ़ फीट ऊंची सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू करा दिया। मोहल्ले के राजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, परविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह आदि ने इस विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि उनके घर पुरानी सड़क से काफी गहराई में हैं। सड़क ऊंची बनने से उनके घरों के पानी की निकासी नहीं होगी। इस बात पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बीडीओ डॉ. नरेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस मामले में विरोधी पक्ष के लोगों ने सीडीओ को उनके कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देकर अपने मोहल्ले में सड़क निर्माण कार्य रुकवाने की भी मांग की है। बीडीओ का कहना है कि गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति के सड़क निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें