नगीना के मॉडल स्कूल से कक्षा आठ तक की शिक्षा पाने वाले राजेंद्र सिंह ने इंटर एमडीएस नजीबाबाद और बीएससी मेरठ से की। उन्होंने एमए पॉलिटिकल साइंस से किया था। वर्तमान में वह अमर उजाला मेरठ में संपादक के पद पर कार्य कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर प्रदेश सरकार की ओर से जारी सूचना आयुक्त की लिस्ट में राजेंद्र सिंह का नाम आने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
क्षेत्रवासियों ने उनके भाई धर्मेंद्र सिंह को मिठाई खिलाई। इस मौके पर साहू संतोष कुमार अग्रवाल, प्रदीप जैन, मनीष राणा, शेख मुनीर आलम, यासीन सोनी, शेख जमशेद, साहू सुयश अग्रवाल, साहू अनुभव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।