उर्दू के पेपर आसान आने से चेहरे खिले
नजीबाबाद। बोर्ड परीक्षा के दौरान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को कई चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। कई परीक्षा केेंद्रों पर विद्यार्थियों को सेकेंड कॉपी देने में कक्ष परीक्षक परेशान कर रहे हैं। उर्दू सहित पूर्व में अन्य विषय के आसान प्रश्न पत्र आने से विद्यार्थी उत्साहित हैं।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, एमडीएस, आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज, एमडीकेवी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, आरबीएस नांगल सहित करीब दस केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर बोर्ड के परीक्षार्थियों को कई चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। कई परीक्षा केंद्र पर प्रकाश की सही व्यवस्था न होना, तो कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था न होना परेशानी बना है। कई परीक्षा केंद्रों पर कक्ष परीक्षक द्वारा विद्यार्थियों को सेकेंड कॉपी के लिए परेशान करना विद्यार्थियों के लिए सिरदर्द बना है। उर्दू का प्रश्न पत्र देकर आई हाईस्कूल के परीक्षार्थी इरमनाज, मिसकात नसीम, उम्मे हनी का कहना है कि उर्दू सहित अभी तक के सभी विषय के प्रश्नपत्र आसान आए हैं। वहीं इंटरमीडिएट की मेहनाज का कहना है उर्दू का प्रश्न पत्र अच्छा आया। फाजिया, रूखसाना, अर्शी, सबिया, अलबीना, सदफ, नाजिया आदि का कहना है कि उनकी पेपर से पूर्व की तैयारियों से उन्हें लाभ हुआ है।