फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत पर किया हंगामा

विज्ञापन
Uproar over newborn's death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महिला चिकित्सक की लापरवाही से गर्भवती की जान पर बनी, बच्चे की मौत
विज्ञापन

हल्दौर(बिजनौर)। गांव खासपुरा में एक महिला चिकित्सक की कथित लापरवाही से एक गर्भवती महिला की जान पर बन आई और उसके बच्चे की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने जमकर प्रदर्शन किया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया।
नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मंगलपुरा निवासी देवेंद्र सिंह की पत्नी मुस्कान गर्भवती थी। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर मुस्कान को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों से गांव खासपुरा में डिलीवरी कराने के लिए पहुंचे। आरोप है कि प्रसव पीड़ा के दौरान महिला की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। चिकित्सक से महिला की हालत बिगड़ने पर डिस्चार्ज करने की गुहार लगाई। लेकिन चिकित्सक ने उन्हें अपने चिकित्सालय में ही तरह-तरह के आश्वासन देकर रोके रखा। बाद में परिजन महिला को बिजनौर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां डिलीवरी के दौरान महिला के नवजात शिशु की मौत हो गई। जच्चा की हालत में कोई खास सुधार नहीं बताया जा रहा है। बच्चे की मौत से खफा होकर उषा देवी, कोमल देवी, मंजू देवी, नरेश कुमार, जोगेंद्र सिंह, अरुण कुमार,शशिबाला, मुन्नी देवी, दीपक आदि ग्रामीणों ने गांव खासपुरा पहुंचकर महिला चिकित्सक के झोलाछाप होने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर जमकर प्रदर्शन किया और मामले की शिकायत पुलिस से फोन पर की। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने ग्रामवासियों को आरोपी झोलाछाप महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। महिला चिकित्सक सुमन देवी का कहना है कि महिला के गर्भ में बच्चे के सिर की अवस्था सामान्य नहीं थी। इस कारण डिलीवरी के दौरान उसकी मौत हो गई। पैजनियां चौकी प्रभारी राजकुमार नैन सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर झोलाछाप महिला चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें