फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उधार के रुपये मांगने के विवाद में युवक की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। उधार के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की मौत का मामला तूल पकड़ गया है। मृतक के परिजनों और अधिवक्ताओं ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में धरना शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था।
विज्ञापन

नगर निवासी एक युवक नीरज (40) पुत्र ज्ञान सिंह बैंड बजाने का कार्य करता था। कुछ समय पहले उसने नगर के एक दुकानदार से करीब एक लाख रुपये उधार लिए थे। बताया जाता है कि दुकानदार लंबे समय से अपने रुपये वापस मांग रहा था। सोमवार को रुपये मांगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मंगलवार को नीरज की अचानक तबीयत खराब हो गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार शाम अंतिम संस्कार के बाद मृतक के परिजनों ने दुकानदार पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
बृहस्पतिवार देर रात मृतक के परिजन और अधिवक्ता बड़ी संख्या में थाना परिसर पहुंच गए और दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। परिजनों का कहना है कि जब तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि उन्होंने केवल अपने उधार के रुपये मांगे थे। मारपीट या किसी प्रकार की अभद्रता का आरोप निराधार है। रुपये के लेनदेन को लेकर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ नजीबाबाद आकांक्षा गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें