फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को निकालने पर नगर पंचायत में हंगामा

विज्ञापन
बिजनौर के कस्बा झालू में नगर पंचायत में हंगाम करते सफाईकर्मी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों को निकालने पर नगर पंचायत में हंगामा
विज्ञापन

झालू। नगर पंचायत झालू में शासनादेश के अनुरूप 72 कर्मचारियों से ज्यादा तैनात कर्मियों को निकाले जाने पर पंचायत कार्यालय में सफाईकर्मियों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि चेयरमैन अपनी कोठी पर चाय पिलाने वालों को एवं अपने चहेतों को काम पर रखकर तनख्वाह दे रहे हैं जबकि कई वर्षों से कार्य कर रहे कर्मचारियों को मनमानी तरीके से निकाला जा रहा है। चार दिन से नगर की सफाई व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। जिसके चलते नगर में गंदगी के अंबार लगने से संक्रमित बीमारियों के फैलने की आशंका प्रबल हो गई है।
रविवार को नगर पंचायत झालू के प्रांगण में उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ यूनिट नगर पंचायत झालू ने चेयरमैन शहजाद अहमद पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका आरोप था कि चेयरमैन पुराने सफाईकर्मियों को हटाकर शासनादेश की आड़ लेते हुए अपने चहेतों को काम पर रख रहे हैं। विजय, रंजीत, सोनू, कुलदीप, दिलशाद, अर्जुन आदि कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण नहीं हुआ तो कर्मचारी पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहेंगे। वही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर में जगह जगह गंदगी के अंबार लग गए हैं, जिससे संक्रमित बीमारियों के फैलने की आशंका प्रबल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन शहजाद अहमद का कहना है कि शासनादेश के अनुरूप सफाई कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। उनका कहना है कि शासनादेश का स्पष्ट आदेश है कि 72 कर्मचारियों से ज्यादा सफाईकर्मी न रखे जाएं। उसी के अनुरूप अतिरिक्त कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें