फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वन विभाग कार्यालय में हंगामा, किसान नेता सहित नौ पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-लकड़ी से लदे ट्रक को छुड़ाने पहुंचे थे किसान नेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी से लदे ट्रक को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया था। ट्रक को छुड़ाने को लेकर वन विभाग और किसान नेताओं के बीच विवाद हो गया। इसके बाद वन विभाग की तहरीर पर कोतवाली शहर पुलिस ने किसान नेताओं समेत नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

वन रक्षक मोहित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन सितंबर की रात करीब एक बजे सूचना मिलने पर बिजनौर बाईपास के निर्माणाधीन हिस्से के पास ट्रक की जांच की गई। जांच में ट्रक में प्रतिबंधित प्रजाति और सागौन की लकड़ी मिली। चालक से लकड़ी के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज, परिवहन पास और पातन परमिट मांगा गया, लेकिन वह उपलब्ध नहीं करा सका। इसके बाद ट्रक को इंदिरा पार्क स्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय परिसर में खड़ा करा दिया। इसके बाद पांच सितंबर को फैसल पुत्र बुला खां करीब 20-25 लोगों के साथ रेंज कार्यालय पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों ने धरना देकर नारेबाजी की और ट्रक छोड़ने का दबाव बनाया। वन विभाग की ओर से करीब दो लाख रुपये जुर्माने की बात बताने पर विवाद बढ़ गया। तहरीर में प्रदर्शनकारियों पर कार्यालय बंद कर डीएफओ कार्यालय में हंगामा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने वन रक्षक की तहरीर पर फैसल, अजय त्यागी, डॉ. सचिन गुप्ता, अग्रकांत शर्मा, शादाब उर्फ सद्दू, जफर इकबाल उर्फ चिटर, अफसर और विशाल, शमीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने कहा कि मामले की जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें