फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन: निरीक्षण पर हाईकोर्ट में अब 18 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रबल की बहन प्राची ने फरवरी 2026 में दाखिल की थी पुन: निरीक्षण (रिवीजन) याचिका
विज्ञापन


- 13 अन्य लोगों को केस में आरोपी बनाने की लगाई थी गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। प्रबल हत्याकांड में बिजनौर की अदालत सात अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुना चुकी है। मगर इस हत्या में 13 अन्य लोगों को आरोपी बनाए जाने के लिए हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। जिस पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी अब हाईकोर्ट में सुनवाई की अगली तारीख 18 अगस्त तय की गई है।

19 दिसंबर 2012 को प्रबल अग्रवाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को गंगा में फेंक दिया गया। 15 जनवरी 2023 को प्रबल का शव हस्तिनापुर के पास गंगा खादर में बरामद हुआ। प्रबल हत्याकांड में 31 जुलाई को बिजनौर की अदालत ने सात अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सातों अभियुक्त जेल में सजा काट रहे हैं। जबकि आठवें आरोपी का मामला किशोर न्याय बोर्ड में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस मामले में प्रबल की बहन प्राची ने हाईकोर्ट में पुन: निरीक्षण दाखिल कर 13 अन्य लोग सचिन अग्रवाल, रवींद्र अग्रवाल, दीपांशु उर्फ दीपू, संजीव सिंघल, अर्पित, अरविंद अग्रवाल, अजय अग्रवाल उर्फ राजू, रजनीश अग्रवाल, मोनू, घनश्यामदास गुप्ता, संजू, अक्षत अग्रवाल आदि के भी हत्या में शामिल होने का दावा किया गया था। इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी लेकिन केस की अधिकता होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब 18 अगस्त की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें