किरतपुर में करंट से मरने वाले प्रियांशु राजपूत फाइल फोटो
- फोटो : credit
किरतपुर।श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर में निकाली जा रही कलश यात्रा के दौरान जैन चौराहे के पास बड़ा हादसा हो गया। विद्युत तार बैंड से छू जाने से पास में खड़े प्रियांशु राजपूत (21) पुत्र त्रिभुवन की करंट लगने मौत हो गई। हादसे में कई अन्य श्रद्धालुओं को भी करंट लगा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे जैन चौराहे से कलश यात्रा मुख्य बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क के ऊपर लटक रहे विद्युत तार से यात्रा में शामिल बैंड बिजली के तार से छू गया। तार में करंट होने के कारण बैंड के माध्यम से यात्रा में शामिल लोगों को तेज करंट का झटका लगा। हादसे में जैन चौराहा निवासी प्रियांशु राजपूत करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में परिजन और आसपास के लोग उसे पास स्थित निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियांशु की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही नगरवासी शोक संवेदना व्यक्त करने उसके निवास पर पहुंच गए।
विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप
हादसे के बाद लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि मुख्य बाजार में विद्युत तार के लटकने की स्थिति के बावजूद समय रहते उसे दुरुस्त नहीं कराया गया। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा नगर में लटकते विद्युत तारों को तत्काल ठीक कराने की मांग की है। उपखंड अधिकारी रवि प्रसाद का कहना है कि बाजार में उपभोक्ता का केबल टूटने से बैंड में करंट आने से युवक की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
किरतपुर में करंट से मरने वाले प्रियांशु राजपूत फाइल फोटो- फोटो : credit