फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सीमा पर आपसी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे यूपी-उत्तराखंड के अधिकारी

विज्ञापन
नजीबाबाद- कोटद्वार में समन्वय बैठक में शामिल बिजनौर और पौड़ी के अ​धिकारी।(स्रोत-प्रशासन)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए बिजनौर और उत्तराखंड के पौड़ी जिले के अधिकारियों की समन्वय बैठक हुई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद(बिजनौर)। लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद बिजनौर और उत्तराखंड के पौड़ी जिले के अधिकारियों ने आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्णय लिया। अधिकारियों को सीमा पर नियमित चेकिंग अभियान चलाने और आपराधिक गतिविधियों पर पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए गए।
लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर कोटद्वार में बिजनौर और पौड़ी के अधिकारियों की समन्वय बैठक हुई। डीएम पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने बिजनौर और पौड़ी से मिलने वाले विभिन्न मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सीमाओं पर संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों प्रदेशोें के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाने की बात कही।
विज्ञापन

एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध मार्गाें पर, चुनाव को प्रभावित करने वाली अवैध गतिविधियों पर और सीमाओं पर शराब, कैश आदि की तस्करी पर पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने संयुक्त और नियमित रूप से बॉर्डर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम बिजनौर विनय कुमार, एडीएम पौड़ी ईला गिरी, एएसपी कोटद्वार जया बलूनी, एसडीएम कोटद्वार सोहन सिंह, एसडीएम नजीबाबाद राज बहादुर सिंह, एसडीएम नगीना अवनीश कुमार, सीओ नजीबाबाद अनिल कुमार सहित कई अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें