बिजनौर जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए एसपी ने महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। धामपुर और शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि गैर जनपद तबादला होने की वजह से नजीबाबाद कोतवाल को रिलीव कर दिया गया है। उनकी जगह रेहड़ के थाना अध्यक्ष सुनील कुमार को नजीबाबाद की जिम्मेदारी सौंप गई है।
जनपद में सोमवार की शाम को पुलिस विभाग में तबादला एक्सप्रेस चली। दरअसल, एसपी नीरज कुमार जादौन ने शहर कोतवाल जीत सिंह, धामपुर प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर को लाइन हाजिर कर दिया। नजीबाबाद कोतवाल राधेश्याम का बरेली तबादला होने पर रिलीव कर दिया गया है। उनकी जगह रेहड़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार को नजीबाबाद की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसके अलावा शेरकोट प्रभारी निरीक्षक को धामपुर भेज गया है।