फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर वालों सुन लो, इस नदी में तैर रहा मगरमच्छों का झुंड, यहां न नहाएं; नहीं तो जान पर बन आएगी आफत

Sun, 07 Jun 2026 10:52 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: रामगंगा नदी के तटों पर गर्मी में लोग नहाने के लिए उमड़ पड़ते हैं, लेकिन तटों के आसपास झुंड में मगरमच्छ घूम रहे हैं। ये मगरमच्छ विशालकाय हैं। ऐसे में यहां नहाने से खतरा है। गश्ती दलों ने लोगों को सतर्क किया है। 
विज्ञापन
रामगंगा नदी के तट पर बैठा मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ram Ganga River: अफजलगढ़ बैराज के निकट रामगंगा नदी के तटों पर मौज मस्ती के दौरान नहाना लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है। नदी में सात से आठ मगरमच्छ तैरते नजर आ रहे हैं। ऐसे में गश्ती दलों ने यहां नहाने के लिए आने वाले लोगों को सतर्क किया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

रामगंगा नदी के तट पर मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला
कार्बेट/कालागढ़ टाइगर रिजर्व की सीमा पर बने अफजलगढ़ बैराज में मगरमच्छ के परिवार फल फूल रहे हैं। बैराज पार करके नदी का क्षेत्र नगीना रेंज के अतर्गत आता है। इस क्षेत्र में गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में बाहर से लोग मौज मस्ती करते हुए नहाने आ रहे हैं। नदी में सात से आठ मगरमच्छ का समूह भी तैरता व नदी के तटों पर विचरण करता रहता है। नदी में रहने वाले मगरमच्छ काफी विशालकाय हैं। हालांकि मगरमच्छ शांत हैं, फिर भी इनके विचरण से नदी के आसपास आने जाने व नहाने आने वालों के लिए खतरा हो सकता है।
 

यहां हो रही राफ्टिंग के लिए काफी लोग बाहर से आ रहे हैं। गर्मी में मौज मस्ती व राहत के लिए लोग नदी में उतर जाते हैं। यहां नदी में सांप व मगरमच्छ जैसे जीव सक्रिय हैं। सैडिल बांध तिराहे से पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के निचलते क्षेत्र में बाघ/गुलदार जैसे जीवों का विचरण भी होता है। चार दिन पूर्व यहां दो बाघिन भी अपने शावकों के साथ विचरण कर रही थीं। जिसको लेकर पुलिस व वन विभाग सक्रिय हुआ था।
 

गश्ती दल सतर्क व जनता को कर रहे जागरूक
नगीना रेंज के वनक्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा के अनुसार क्षेत्र के सशस्त्र गश्ती दलों को सतर्क किया गया है। नदी के निकट के क्षेत्र में जन जाग्रति अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को लिखा जा रहा है कि यहां गोताखोर जल पुलिस की व्यवस्था भी रखें।
 
विज्ञापन

बाघ व हाथी से बचाव को विशेष निर्देश
कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के वनक्षेत्राधिकारी के अनुसार क्षेत्र में बाघ व हाथी सक्रिय हैं। पुलिस व वन विभाग का गश्ती दल लकड़घाट चौकी पर सतर्क है। नदी के यूपी के होने के कारण केवल वहां के अधिकारियों से समन्वय बनाया जा रहा है। नदी के तटों पर जाने वालों को वन्यजीव क्षेत्र का ध्यान रखना चाहिए। सलाह दी जाती है कि वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें।

ये भी देखें...
Saharanpur: नहर में नहाते समय डूबी नौ साल की बालिका, किनारे पर खड़ी बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही बड़ी बहन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें