सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
सड़क पर पड़े पानी की टंकी के पाइप से टकराने के बाद गिरने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: पांच माह में 400 से अधिक घटनाओं में खर्च हुआ 42 लाख 16 हजार 300 लीटर जल
थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि बुधवार की शाम बढ़ापुर क्षेत्र के सारंगवाला व लदापुर गांव के बीच पानी की टंकी के लिए पाइप डालने का काम चल रहा था। बताया गया कि ग्राम भरतपुर निवासी मनोज (23) अपनी बाइक से जब गुजर रहा था तो उसकी बाइक सड़क पर पड़े पाइप से टकरा गई, जिससे वह जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में परिजन मनोज को रात्रि में नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।