फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्यार में मिले धोखे को सहन न कर सकी युवती, चंद मिनटों में उजाड़ ली जिंदगी, परिवार संग प्रेमी फरार

Wed, 14 Jun 2023 07:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : प्यार में मिले धोखे को युवती सहन न कर सकी। इसके बाद युवती ने चंद मिनटों में ही अपनी जिंदगी उजाड़ ली। उधर, प्रेमी अपने परिवार संग फरार हो गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में निकाह के प्रस्ताव को प्रेमी द्वारा ठुकरा दिए जाने से आहत युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन युवती के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती का गांव निवासी एक युवक से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती अपने प्रेमी संग निकाह के सपने संजोए हुए थीं। वहीं, मंगलवार को दोपहर के समय युवती ने प्रेमी युवक के सामने निकाह का प्रस्ताव रखा तो युवक ने निकाह करने से मना कर दिया। 

बताया जा रहा है कि युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति युवती के परिवार के मुकाबले बहुत मजबूत है। प्रेमी युवक द्वारा निकाह के प्रस्ताव को ठुकरा दिए जाने से आहत मंगलवार की शाम को युवती ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद युवक के परिजन घर से फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: पांच माह में 400 से अधिक घटनाओं में खर्च हुआ 42 लाख 16 हजार 300 लीटर जल

विज्ञापन

उधर, युवती के परिजनों ने लोकलाज के कारण बिना पुलिस को सूचना दिए मंगलवार की रात 11 बजे युवती को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: शाम साढ़े चार बजे तक 822 यूनिट हुआ रक्तदान, लोगों में दिखा खूब उत्साह

मामला संज्ञान में नहीं है। न ही किसी के द्वारा कोई लिखित सूचना दी गई है। मामले की जांच की जाएगी। - राजीव चौधरी, प्रभारी निरीक्षक स्योहारा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें