फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में हादसा: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत, गांव में दौड़ी शोक की लहर

Wed, 20 Oct 2021 11:01 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर में एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि दोनों लोग बुधवार सुबह अपने काम पर जा रहे थे, इसी बीच यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में नहटौर-झालू मार्ग पर गांव रूखड़ियो के पास दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद का बड़ा बयान, कहा-चुनाव से पहले यूपी में माहौल बिगाड़ना चाहते हैं कुछ लोग

ग्रामीणों ने लगाया जाम
नहटौर-झालू मार्ग पर गांव रुखड़ियों के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव घटनास्थल पर रखकर जाम लगा दिया। एसपी ग्रामीण राम अर्ज के आश्वासन पर ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे बाद जाम खोला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव सलेमपुर निवासी राजमिस्त्री दुर्वेश कुमार (40 वर्ष) अपने तहेरे भाई ओमपाल सिंह (45 वर्ष) के साथ बाइक से किसी मकान में काम करने जा रहे थे। बताया जाता है कि गांव की सड़क से जैसे ही वह नहटौर-झालू मार्ग पर पहुंचे तो उनकी बाइक पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान ट्रक भी अनियंत्रित होकर खाई में जा घुसा। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और दोनों के परिजन भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: छात्रों की फीस के 50 लाख ले उड़ा एमपीएस का क्लर्क, अभिभावकों को स्कूल ने भेजे नोटिस तो खुला मामला

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर नहटौर-झालू मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल, एसडीएम धीरेंद्र सिंह, कोतवाल सतेंद्र सिंह   पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मांग पूरी होने से पहले शव उठाने से इनकार कर दिया। मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में एसपी ग्रामीण राम अर्ज मौके पर पहुंचे, उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। दुर्वेश के भाई शिवराम ने ट्रक चालक के खिलाफ नहटौर थाने में तहरीर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें