फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खेलते हुए तालाब में डूबे दो मासूम, एक बच्चे की मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 04 Apr 2023 12:12 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Bijnor News : खेलते समय दो मासूम बच्चे तालाब में डूब गए। डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया। वहीं, बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
तालाब। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के मंडावर में बच्चों के संग खेल रहे दो मासूम तालाब में डूब गए। जिनमें तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि दूसरे को बचा लिया गया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों मासूम अपनी मां के संग ननिहाल में आए हुए थे।

विज्ञापन


मंडावर के मोहल्ला शाहविलायत के रहने वाले राशिद की बेटी सितारा पत्नी इरशाद अपने बेटे मोहम्मद (3) और इबाद (5) के साथ दस दिन पहले मायके आई थी। सोमवार को ननिहाल के पड़ोस में ही रहने वाले बच्चों के साथ मोहम्मद और इबाद खेलने के लिए झंडा पार्क तालाब पर पहुंच गए। खेलते-खेलते दोनों भाई तालाब में डूब गए। हालांकि तालाब के किनारे पर खड़े दूसरे बच्चों ने इबाद को बाहर निकाल लिया, लेकिन मोहम्मद डूब गया। 

बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी तालाब पर पहुंच गए। उन्होंने मोहम्मद को तालाब से निकाला और चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शेरकोट में रहने वाले बच्चे के पिता और उसके परिवार को भी सूचना दे दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kids Murder Case: पूर्व पार्षद का रिमांड मंजूर, क्राइम सीन दोहराएगी पुलिस, आरोपी पूछताछ में उगलेंगे असली सच
विज्ञापन


डंडा पकड़कर बाहर निकल आया इबाद
बताया गया कि जब दोनों भाई डूब रहे थे, उन्होंने शोर मचाया। तभी पास में ही खड़े बच्चों ने एक डंडा उठाकर इबाद की तरफ बढ़ा दिया। इस डंडे को पकड़कर इबाद बाहर निकल आया, लेकिन उसका छोटा भाई मौत के मुंह में समा गया। अगर समय रहते उसे भी निकाल लिया जाता तो उसकी जान भी बच सकती थी।

यह भी पढ़ें: मलियाना नरसंहार: आजादी के बाद की सबसे बड़ी कस्टोडियन किलिंग, आंखों के सामने जले आशियाने, बेबस देखते रहे लोग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें