फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर टूटा गमों का पहाड़: पिता-पुत्र की हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

Wed, 03 Nov 2021 07:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर में एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। यहां हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। पिता-पुत्र की एक साथ मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नूरपुर में मुरादाबाद रोड पर ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतक पिता-पुत्र थे और नूरपुर से दवाई लेने आ रहे थे।

विज्ञापन


मुरादाबाद जनपद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव हरि नूरपुर निवासी शारिक (38 वर्ष) बुधवार दोपहर अपने बीमार पिता यूनुस (65 वर्ष) को दवाई दिलाने नूरपुर आ रहा था। करीब दो बजे जब वह ग्राम गोहावर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे में पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने यूनुस को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सारिक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता और पुत्र की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पिता-पुत्र की मौत से गांव में मातम पसर गया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक यूनुस के भाई इलियास की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें