फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिलाओं के साथ जमकर मारपीट, झोपड़ी को किया तहस-नहस, जानें क्या है मामला

Sat, 31 Jul 2021 10:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बदमाशों ने महिलाओं के साथ जमकर मारपीट कर दी और उनकी झोपड़ी को तहस-नहस कर दिया। जानिए आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के थाना स्योहारा क्षेत्र के ग्राम कमला में आठ-दस बदमाशों ने नहर के पास झोपड़ी डालकर रह रहे परिवार की महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही झोपड़ी को भी तहस नहस कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी बिजनौर, एसडीएम व सीओ धामपुर थाना प्रभारी ने पीड़ितों से घटना की जानकारी ली और कारवाई करने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


ग्राम कमला निवासी विरेन्द्र सैनी, चन्द्रपाल सैनी, महावीर सैनी, छतरपाल सैनी की लगभग 500 वर्ग गज भूमि गांव के पास चल रही नहर के पास है। एक वर्ष से ये लोग उस जमीन पर अपने पशु बांधते रहते हैं। गांव के ही सोनू नामक एक व्यक्ति ने आधा खोखा इनकी जमीन में व आधा खोखा नाले की जमीन पर रखा, जिसको लेकर 15 दिन पूर्व खोखे को हटाने को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें पुलिस कार्रवाई भी हुई थी। शुक्रवार की रात्रि को आठ दस व्यक्तियों ने झोपड़ी में रह रही महिलाओं पर हमला बोल दिया और सरोज देवी, पुष्पा देवी, सुमध देवी, अमला देवी के साथ जमकर मारपीट की। इसके अलावा आरोपियों ने सारा सामान इधर-उधर फेंककर झोपड़ी को तहस-नहस कर दिया। घटना के दौरान परिवार का कोई पुरुष मौजूद नहीं था। वहीं रात में ही पुलिस को जानकारी दी गई। 

सूचना मिलते ही एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसडीएम धामपुर धीरेन्द्र कुमार, सीओ धामपुर, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष को कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी ने थाना प्रभारी को तुरंत कारवाई करने का आदेश दिया। उधर, थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि इनका खोखे को लेकर विवाद चल रहा है। रात के दौरान कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की है। झोपड़ी में तोड़फोड़ की तहरीर मिलने पर कानूनी कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें