फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा विधायक समेत 35 नेताओं के खिलाफ मुकदमा, सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम में लिया था हिस्सा

Fri, 07 May 2021 02:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर में सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी में जाने पर सपा विधायक समेत 35 पर मुकदमा किया गया है। कोरोना महामारी के दौर में सामूहिक रोजा इफ्तारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के आरोप में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
बिजनौर के नगीना में सामूहिक रोजा इफ्तारी कार्यक्रम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी में जाने पर सपा विधायक समेत 35 पर मुकदमा किया गया है। कोरोना महामारी के दौर में सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के आरोप में नगीना पुलिस ने सपा विधायक मनोज पारस सहित 35 नेताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


वहीं कार्रवाई के बाद कुछ लोग पुलिस की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे कोरोना की रोकथाम के लिए उठाया सख्त कदम बता रहे हैं। कोरोना के चलते शासन भीड़ जुटाने को लेकर सख्त नजर आ रहा है। जिले में हर रोज 100 से ज्यादा कोरोना के मरीज मिल रहे हैं।

इस संबंध में नगीना के सपा विधायक मनोज पारस का कहना है कि यह मुकदमा बदले की भावना से कराया गया है। उनका कहना है कि रोजा इफ्तार कार्यक्रम में चंद लोग ही शामिल थे। जिन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया था।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला का कहना है कि रोजा इफ्तार कार्यक्रम में विधायक समेत जिन लोगों ने भी हिस्सा लिया है, उन्होंने कोरोना महामारी के नियमों का पूरा उल्लंघन किया है। उनका कहना है कि धार्मिक आयोजनों पर पूरी तरह प्रतिबंध है। रोजा इफ्तार भी पूर्ण रूप से धार्मिक कार्यक्रम है जो आयोजित नहीं हो सकता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

मेरठ : क्रिकेटर सुरेश रैना को पड़ी ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत, सीएम योगी से मांगी मदद

यादें: चौधरी अजित सिंह का बिजनौर से था गहरा नाता, आपने नहीं सुुने होंगे ये दिलचस्प किस्से

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें