चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर से बरात थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अलीपुर मान उर्फ खेड़ा में रामगोपाल के यहां आई थी। बरात में ग्राम तकीपुर और रोशनपुर प्रताप के भी कई युवक आए थे। वे गुरुवार रात करीब 11 बजे वैगनआर कार से कोतवाली देहात के लिए निकले। वहीं रास्ता भटक जाने के कारण उनकी कार तालाब में पलट गई। बताया गया कि दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज
बता दें कि अक्षय (20 वर्ष) पुत्र जय सिंह निवासी चंदक थाना मंडावर, विशाल (21 वर्ष) पुत्र पप्पू, रजत (20 वर्ष) पुत्र भगीरथ निवासी ग्राम रोशनपुर प्रताप, प्रताप (22 वर्ष) पुत्र रणधीर निवासी तकीपुर थाना कोतवाली देहात की मौत हो गई, जबकि गाड़ी चला रहा दीपक (21 वर्ष) पुत्र भूपेंद्र निवासी हीरा खेमपुर थाना कोतवाली देहात गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।