फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, सात माह पहले दिया था बच्चे को जन्म, पति समेत पांच पर मुकदमा

Tue, 18 Jan 2022 07:14 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

बिजनौर में दहेज को लेकर एक महिला की हत्या कर डाली। पुलिस ने हत्या के मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि महिला ने सात माह पहले ही बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में नूरपुर क्षेत्र के ग्राम शफीपुर बलदाना में सोमवार रात ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। विवाहिता की शादी दो साल पहले हुई थी और उसने सात माह पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अमरोहा जनपद के ग्राम पारा खालसा निवासी नसीर अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री फरीम का निकाह ग्राम बलदाना निवासी आसिफ के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पुत्री के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। करीब सात माह पहले फरीम ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन बच्चा होने के बाद भी उसके ससुराल वालों के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया। 

यह भी पढ़ें: यूपी: मास्क नहीं पहनने पर काटा चलान तो दरोगा से कर दी हाथापाई, पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ का प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार की रात पति आसिफ, ससुर आबिद, देवर दानिश, ननद अंजुम व अनजाना ने उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर वह परिजनों के साथ वहां पहुंचा तो फरीम उसे मृत पड़ी मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत उपरोक्त पांचों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

यह भी पढ़ें: बिजनौर: बसपा प्रत्याशी रुचि वीरा सहित सौ लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें