फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मेला विवाद: कंपनी मालिक समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, हेलीकॉप्टर से नहीं हुई थी पुष्पवर्षा

Sun, 21 Nov 2021 12:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर में गंगा मेले विवाद में दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। हेलीकॉप्टर से गंगा मेले पर पुष्पवर्षा नहीं की गई थी, इसी मामले में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में गंगा स्नान मेले में पुष्पवर्षा को लेकर खड़े हुए हेलीकॉप्टर विवाद में अब केस दर्ज हो गया है। हेलीकॉप्टर सर्विस कंपनी के स्वामी समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी और मानहानि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने गौरव देशवाल निवासी गांव हैबतपुर की तहरीर पर प्रभु हेलीकॉप्टर सर्विस कंपनी के स्वामी और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि विदुर कुटी में लगे गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जानी थी। जिसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से कंपनी के खाते में 2,10,000 भेज दिया गया। इसके बावजूद भी पुष्पवर्षा के लिए हेलीकॉप्टर नहीं भेजा गया। साढ़े तीन बजे पांच घंटे की देरी से एक हेलीकॉप्टर भेजा गया, जिसमें दो व्यक्ति पहले से ही बैठे हुए थे। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी ने जानबूझकर उन दो व्यक्तियों के साथ मिलकर साजिश के तहत समय से हेलीकॉप्टर नहीं भेजा। जिससे निर्धारित समय पर गंगा मेले में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा नहीं हो सकी। इसके चलते हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और आम जनमानस में छवि धूमिल हुई है। इससे प्रार्थी की मानहानि हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: खाप की ‘खाद’ से मजबूत हुईं किसान आंदोलन की जड़ें, पढ़िए भाजपा नेताओं पर गुजरी आपबीती की कहानी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें