बिजनौर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी.
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां सोमवार रात बैराज के पुल पर दो पिकअप वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में फीना निवासी सलीम की मौत हो गई।
बताया गया कि सलीम का भाई वसीम और उसके अलावा इफ्तेखार, फरदीन, नदीम, महराज, शाकिर, फुरकान, गांव मंझौला गुर्जर निवासी सलमान, हल्दौर थाने के गांव नसीरपुर नैन निवासी अरुण व बदायूं जिले के गांव राज बरौलिया नारायण चौराहा निवासी आराम सिंह घायल हो गए।
उधर, हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सलीम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।