राजस्थान के उदयपुर में बरात में गए बराती शीशराम की डीजे पर नाचते समय मौत हो गई। वह नाचते हुए नीचे गिर गया। आनन-फानन उसे उठाकर चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
हर्रावाला ग्राम प्रधान श्रवण सिंह ने बताया कि गुरुवार को गांव निवासी शीशराम (50) पुत्र रिक्खी दहलवाला से एक बरात में उदयपुर गया था। उदयपुर में पीताबंर सिंह के यहां बेटी की शादी थी। कई बराती डीजे पर नाच रहे थे।
वहीं बरात में शीशराम भी नाच रहा था। नाचते समय शीशराम अचेत होकर गिर पड़ा। तत्काल बराती उसे उठाकर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उसकी हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। शीशराम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।