फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 100 वर्षों से रावण व कुंभकर्ण के पुतले बना रहा मुस्लिम परिवार, दादा से मिले हुनर को आगे बढ़ा रहे नाजिम

Tue, 04 Oct 2022 11:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

रावण व कुंभकरण के पुतले पिछले करीब 100 वर्षों से नगीना का एक मुस्लिम परिवार बनाता है। यह हुनर उन्हें अपने दादा से मिला था।
विज्ञापन
रावण का पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिम परिवार द्वारा बनाए रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले नजीबाबाद सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों और उत्तराखंड के कई स्थानों पर दहन होंगे। मोहल्ला मुगलूशाह निवासी शहजाद का परिवार करीब पांच दशक से रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले, कांवड़ और मोहर्रम पर ताजिया बनाकर अपने परिवार की आजीविका चला रहा है।

विज्ञापन


शहजाद को अपने पिता स्व. मोहम्मद शफात से विरासत में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले बनाने का काम मिला है। शहजाद के पुत्र मो. उमर दराज, अयाज और परिजन दशहरे से करीब तीन माह पूर्व दशहरा पर्व से संबंधित पुतले बनाने का काम शुरू करते हैं।

शहजाद का कहना है कि हालांकि पुतले बनाना उनके रोजगार से जुड़ा है। लेकिन हिंदू धर्म की आस्थाओं से जुड़े दशहरा पर्व पर पुतले बनाकर उसे और उसके परिवार को गर्व महसूस होता है। दशहरा पर्व पर शहजाद के परिवार द्वारा बनाए पुतले नजीबाबाद, धामपुर, नहटौर, बढ़ापुर, किरतपुर के अतिरिक्त उत्तराखंड के कोटद्वार, कलाल घाटी, लैंसडोन में दशहरे पर दहन किए जाएंगे। नजीबाबाद के ही मुगलूशाह निवासी हबीबुर्रहमान का परिवार भी दशहरा पर्व पर पुतले बनाता है। परिवार के बनाए रावण के पुतले नजीबाबाद के सिकंदरपुर बसी सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दहन किए जाएंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: शादी करूंगी तो पुलिस वाले से ही, दिल पर लग गई यही बात, फिर प्रेमिका की खातिर बन गया फर्जी सिपाही

विज्ञापन

दादा से मिले हुनर को आगे बढ़ा रहे नाजिम
रामलीला बाग मैदान पर तैयार होने वाले रावण व कुंभकरण के पुतले पिछले करीब 100 वर्षों से नगीना का एक मुस्लिम परिवार बनाता है। दादा से मिले हुनर को अब नाजिम आगे बढ़ा रहे हैं। मोहल्ला विश्नोई सराय खजूर वाली मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद नाजिम बताते हैं कि रावण व कुंभकरण के पुतले बनाने का कार्य उनके दादा अब्दुल हफीज ने आज से करीब 100 वर्ष पहले शुरू किया था।

यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड के 10 बड़े प्वाइंट: 24 घंटे से कटा सिर लेकर धरने पर बैठे हैं लोग, परिवार ने दी पलायन की चेतावनी

इसके बाद उनके पिता स्वर्गीय मोहम्मद कासिम ने करीब 50 वर्षों तक रावण व कुंभकर्ण के पुतले बनाने का कार्य किया। जब उनकी उम्र मात्र 10 वर्ष की थी तब से ही पिता के साथ पुश्तैनी काम सीखना शुरू कर दिया था। वह कहते है कि उनके पिता की 2019 में मृत्यु के बाद उन्होंने इस काम को संभाला। दशहरे पर रावण के पुतले की ऊंचाई इस बार 32 फीट और कुंभकर्ण की 25 फीट होगी। रामलीला कमेटी के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल आले का कहना है कि इस बार महानगरों की तर्ज पर बांस का आकर्षक पुतला बनवाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें