नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव कंडरावाली में शुक्रवार देर शाम गुलदार (तेंदुए) ने 12 वर्षीय बालिका गुड़िया को मार डाला। गुलदार बालिका को डेरे से खींचकर गन्ने के खेत में ले गया और मार डाला। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो गुलदार खेतों में गुम हो गया। ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।