फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में तेंदुए का आतंक जारी, 12 साल की लड़की को खेत में खींच ले गया, गले पर दांत गड़ाकर मारा

Fri, 05 Sep 2025 10:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: कंडरावाली में परिवार के साथ गुड़िया डेरे पर थी। मां-बाप थोड़ी दूर थे, तभी झाड़ियों में घात लगाकर बैठा गुलदार उसे उठाकर ले गया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो गुलदार भाग गया और गुड़िया की मौत हो चुकी थी। चार दिन पहले भी गुलदार ने आठ साल के बालक को मार डाला था। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव कंडरावाली में शुक्रवार देर शाम गुलदार (तेंदुए) ने 12 वर्षीय बालिका गुड़िया को मार डाला। गुलदार बालिका को डेरे से खींचकर गन्ने के खेत में ले गया और मार डाला। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो गुलदार खेतों में गुम हो गया। ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन

 

लखीमपुर खीरी निवासी प्रेम सिंह अपने परिवार के साथ कई वर्षों से गांव कंडरावाली में रहकर खेतों में मजदूरी कार्य कर रहा है। शुक्रवार देर शाम वह अपने परिवार के साथ डेरे पर था। प्रेम सिंह की पुत्री गुड़िया किसी कार्य से डेरे से बाहर निकली। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने गुड़िया पर हमला कर दिया। गुलदार गुड़िया को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। शोर सुनकर जब तक परिवार मौके पर पहुंचा, तब तक गुड़िया की मौत हो चुकी थी। सूचना पर सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी और रेंजर सचिन शर्मा, डिप्टी रेंजर महिपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
 
विज्ञापन

चार दिन पहले कनिष्क को भी मारा दिया था
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रामदासवाली में गुलदार ने सोमवार देर शाम भी आठ वर्षीय कनिष्क पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।

ये बोले...
गुलदार के हमले से बालिका की मौत हुई है। स्टाफ मौके पर है। गुलदार से सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं।
- अभिनव राज, डीएफओ, बिजनौर वन विभाग नजीबाबाद

ये भी देखें...
Bijnor: घर में घुसकर बछड़े को खाता रहा तेंदुआ, छिपकर देखते रहे घरवाले, अचानक पहुंची वन विभाग की टीम और हुआ ये    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें